बीबीएमकेयू के लॉ कॉलेजों में एलएलबी में नामांकन प्रक्रिया शुरू

By Hemant Kumar

Updated On:

बीबीएमकेयू के लॉ कॉलेजों में एलएलबी में नामांकन प्रक्रिया शुरू

Law College Dhanbad: धनबाद लॉ कॉलेज में एलएलबी कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार अब चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एलएलबी के लिए आवेदन 18 नवंबर तक खुले रहेंगे और पहली चयन सूची 22 नवंबर को जारी की जाएगी। प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा और योग्य उम्मीदवारों को 24 से 29 नवंबर के बीच आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन जमा करना होगा।

कैसे करें आवेदन?

  • चांसलर पोर्टल पर आवेदन करें
  • आवेदन शुल्क ₹250
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 नवंबर है।
  • पहली चयन सूची 22 नवंबर को जारी की जाएगी।
  • चयनित छात्र 24 से 29 नवंबर के बीच अपना नामांकन करा सकते हैं।
  • कक्षाएं 1 दिसंबर से होंगी शुरू

Also Read:

Leave a Comment