Jharkhand Weather News: झारखंड विधानसभा अपनी स्थापना की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है और इस खास दिन पर मौसम ने भी राज्यवासियों को राहत दी है। सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरे की चादर धूप के साथ गायब हो गई, जिससे मौसम खुशगवार हो गया। राजधानी रांची में आज अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
राज्य में सबसे अधिक ठंड गुमला जिले में दर्ज की जा रही है, जहां न्यूनतम पारा 10.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। इसके अलावा खूंटी, सिमडेगा, हजारीबाग, लोहरदगा और लातेहार जैसे कई जिलों में भी न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में यह ठंडक उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण महसूस हो रही है, जो पहाड़ी क्षेत्रों से ठंडी हवा लेकर राज्य में प्रवेश करती हैं। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री, हजारीबाग में 11.7 डिग्री, खूंटी में 12 डिग्री, लातेहार और डाल्टनगंज में 12.2 डिग्री तथा सिमडेगा में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।
Also Read: Dhanbad: आईआईटी आईएसएम धनबाद में पोश एक्ट पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित






