Palamu News: पलामू में हथियारबंद अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। तीन हथियारबंद अपराधी घर में घुसकर परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट की । इस दौरान अपराधियों ने घर से सोने की चेन, दुकान की चाबी और दो मोबाइल फोन उड़ा ले गए। यहां तक अपराधियों ने जबरन ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर कर लिया।
दो अपराधी मौके से फरार
यह घटना पलामू के पाटन प्रखंड के साखोई गांव की है। जहां बिना प्रसाद नामक व्यक्ति के घर पर अपराधियों ने हमला बोला। बता दे की तीन अपराधियों में से एक अपराधी को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ा गया। वहीं दो अपराधी मौके से फरार हो गया । घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पकड़े हुए लुटेरे की जमकर पिटाई की और लुटेरे के पास से हथियार भी बरामद किया ।
एक सप्ताह में तीन बार लूट
बीते कुछ दिनों में जिले में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही है । एक सप्ताह में अब तक तीन बार लूट की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। जिसमें हथियारबंद अपराधी परिवारों को बंधक बनाकर लूट को अंजाम देते हैं। बता दे की पहली वारदात रेडमा में हुई थी। यह दिन के करीब 3:00 बजे एक महिला के घर में घुसकर बच्चों समेत परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की गई। दूसरी घटना हैदर नगर थाना क्षेत्र में हुई। जहां एक शिक्षक दंपति को हथियार के बल पर बंधक बनाकर लाखों के डकैती की गई। और अब तीसरी घटना सखोई गांव की है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इस संदर्भ में कोई पुष्टि नहीं की गई है।
Also read देश के 53 वें चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया बने जस्टिस सूर्यकांत, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ






