IAS विनय चौबे की मुश्किलें और बढ़ीं, परिवार समेत 7 लोगों के खिलाफ नई FIR

By Shreya

Published On:

Date:

IAS विनय चौबे की मुश्किलें और बढ़ीं, परिवार समेत 7 लोगों के खिलाफ नई FIR

Ranchi: झारखंड शराब घोटाला मामले में जेल में बंद निलंबित अधिकारी IAS विनय चौबे की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एसीबी (Anti-Corruption Bureau) ने विनय चौबे, उनके परिजनों और नजदीकी सहयोगियों के खिलाफ एक और FIR दर्ज की है। इस नई प्राथमिकी में कुल सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जिन पर भ्रष्टाचार और अवैध रूप से भारी संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप हैं।

FIR में शामिल आरोपी

  • विनय चौबे, निलंबित आईएएस अधिकारी
  • स्वप्ना संचिता, पत्नी
  • विनय सिंह, घनिष्ठ मित्र और अवैध निवेश के मुख्य संचालक
  • संचिता सिंह, विनय सिंह की पत्नी
  • शिपिज त्रिवेदी, साले
  • प्रियांका त्रिवेदी, साली
  • एस.एन. त्रिवेदी, ससुर

प्राथमिकी में करोड़ों की गड़बड़ी, फर्जी लेन-देन और रिश्तेदारों व कर्मचारियों के जरिए अवैध संपत्ति को घुमाने-छिपाने का आरोप लगाया गया है।

एसीबी की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

  • अपने करियर में विनय चौबे की ज्ञात आय 20 करोड़ रुपये है।
  • मगर उनके और सहयोगियों के खातों में 47 करोड़ रुपये का प्रवाह मिला।
  • यानी उन्होंने 27 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की, जो 53% अधिक है।

सूत्रों के मुताबिक, चौबे ने अवैध कमाई को छिपाने के लिए एक सिस्टमैटिक नेटवर्क तैयार किया। उनके रिश्तेदार, साले-साली, ससुर और दोस्त सभी इस नेटवर्क का हिस्सा थे। इन पैसों का उपयोग नकद लेन-देन, RTGS, लोन भुगतान, संपत्ति रजिस्ट्री, और निजी कंपनियों को भुगतान में किया गया।

अवैध कमाई का मास्टर ऑपरेटर: विनय सिंह

  • विनय सिंह, चौबे की अवैध कमाई को रिसीव और ऑपरेट करता था।
  • उसके खातों में कई संदिग्ध लेनदेन मिले हैं।
  • उसकी पत्नी संचिता सिंह भी इस नेटवर्क में सक्रिय थी।

इसके अलावा, IAS विनय चौबे ने साले, साली और ससुर के खातों का कई बार इस्तेमाल किया ताकि लेन-देन का स्रोत छिपाया जा सके।

ACB का कहना है कि विनय चौबे जिस भी पद पर तैनात रहे, वहीं बड़े पैमाने पर घोटाले सामने आए

  • हजारीबाग में डीसी रहने के दौरान भूमि घोटाला
  • आबकारी विभाग, रांची में तैनाती के दौरान शराब घोटाला
  • कई अन्य पदों पर भी घपले-घोटाले की जांच चल रही है

FIR दर्ज होने के बाद अब एसीबी की टीम

  • सभी खातों का रिकॉर्ड
  • डिजिटल डेटा
  • मोबाइल ट्रैस
  • संपत्ति से जुड़े दस्तावेज
  • लेन-देन की फोरेंसिक ट्रैकिंग

Also Read: नक्सलियों ने तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखी चिट्ठी, कहा—‘हम सब एक साथ हथियार डाल देंगे’

Leave a Comment