PHD में एडमिशन को लेकर खड़ा हुआ विवाद, अभ्यर्थियों ने लगाया आरोप

By Neha

Updated On:

Date:

रांची विश्वविद्यालय में PHD में एडमिशन को लेकर खड़ा हुआ विवाद, अभ्यर्थियों ने लगाया आरोप

रांची: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर नया विवाद जोर पकड़ लिया है । दरअसल कुरमाली विभाग के पीएचडी अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि वह लंबे समय से विभाग के चक्कर लगा रहे हैं , लेकिन उनका एडमिशन नहीं किया जा रहा है।

10 लाख घुस की मांग

अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें विभाग की ओर से बार-बार यह कहा जा रहा है कि रांची विश्वविद्यालय के छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस वजह से नामांकन को रोका गया है। वहीं छात्रों का दावा है कि वह डीएसपीएमयू से पढ़े हैं। जिस कारण उनका एडमिशन स्वीकार नहीं किया जा रहा है। वहीं छात्रों ने पीएचडी में एडमिशन को लेकर यह भी आरोप लगाया है नामांकन के लिए 10 लाख रुपए घुस मांगा जा रहा है।

सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद

हालांकि कुरमाली विभाग की HOD गीता कुमारी सिंह ने इस बात को गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि छात्रों को केवल निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी करने को कहा गया है लेकिन संबंधित छात्र प्रक्रिया पूरी नहीं कर रहे हैं यही वजह है कि उनका नामांकन लंबित है ।

वही गीता कुमारी सिंह ने घूस की बात को लेकर कहा कि अगर घूस मांगी गई है तो वह इसका प्रमाण प्रस्तुत करें। उन्होंने बिना सबूत के लगाए गए आरोप के लिए संबंधित छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बाद कही है।

Read https://jharkhandaaj.in/jharkhand/ias-vinay-chaubeys-troubles-mount-new-fir-against-7-people/also :

Leave a Comment