T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने सौंपी रोहित शर्मा को कमान

By Neha

Updated On:

Date:

T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने सौंपी रोहित शर्मा को सौंपी कमान

मुंबई: ICC ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टूर्नामेंट एंबेसडर बनाया है। रोहित ने 2024 में भारतीय टीम को T20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था और वह टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। इसी वजह से ICC ने उन्हें इस अहम रोल के लिए चुना है। वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में मिलकर होस्ट किया जाएगा।

भारत को दिलाई जीत

रोहित शर्मा का टी20 करियर बेहद शानदार रहा। जिसमें उन्होंने 2007 से 2024 तक 151 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले। 4231 रन बनाए, और एक कप्तान के रूप में टी20 विश्व कप 2024 में भारत को जीत दिलाई। यह जीत 11 साल के ICC ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने वाली थी और रोहित ने विश्व कप जीतने के तुरंत बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया। वह टी20 विश्व कप में दो बार (2007 और 2024) की चैंपियन टीम का हिस्सा रहे।

ICC ने किया ऐलान

ICC बोर्ड के चेयरमैन जय शाह ने एक्स पर घोषणा करते हुए कहा कि रोहित शर्मा से बेहतर एम्बेसडर कोई और नहीं हो सकता। जय शाह ने बताया कि रोहित नौ बार टी20 विश्व कप खेल चुके हैं और 2024 में उन्होंने भारतीय टीम को चैंपियन बनाया था। उनकी उपलब्धियां और विश्व पटल पर उनकी पहचान इस जिम्मेदारी को और मजबूत बनाती है।

2024 के बाद लिया संन्यास

भारत को 11 साल बाद ICC ट्रॉफी दिलाने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 प्रारूप से संन्यास ले लिया था। उन्होंने कहा था कि यह सबसे सही समय है और वे चाहते हैं कि युवा खिलाडियों को अब मौका मिले। उनके इस फैसले का सम्मान दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों ने किया। भले ही वे फॉर्मेट से बाहर हो गए हों लेकिन उनकी धाक और अनुभव उन्हें दुनिया के सबसे सम्मानित खिलाडियों में शामिल करती है।

Read Also: http://रांची में भारत–साउथ अफ्रीका वनडे मैच को लेकर सुरक्षा कड़ी, खिलाड़ियों का आगमन शुरू

Leave a Comment

Related News