कमला पसंद मालिक की बहू दीप्ति चौरसिया ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा—‘प्यार और विश्वास नहीं, तो रिश्ता क्यों?’

By Shreya

Published On:

Date:

कमला पसंद मालिक की बहू दीप्ति चौरसिया ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा—‘प्यार और विश्वास नहीं, तो रिश्ता क्यों?’

मशहूर पान मसाला ब्रांड कमला पसंद और राजश्री पान मसाला के मालिक कमल किशोर चौरसिया के परिवार से जुड़ी एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। उनकी पुत्रवधू दीप्ति चौरसिया ने मंगलवार शाम दिल्ली के वसंत विहार स्थित अपने आवास में आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, उनका शव घर में पंखे से लटका हुआ मिला।

सुसाइड नोट में रिश्तों पर लिखा दर्द

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें दीप्ति ने किसी पर कोई प्रत्यक्ष आरोप नहीं लगाया। नोट में उन्होंने लिखा है— अगर किसी रिश्ते में प्यार और विश्वास नहीं है तो फिर रिश्ते में रहने और जीने की वजह क्या है।” हालाँकि, मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जाँच में आगे बढ़ रही है।

दो शादियों के कारण बिगड़े रिश्ते

मिली जानकारी के अनुसार, दीप्ति की शादी वर्ष 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से हुई थी। दोनों का एक 14 वर्षीय बेटा भी है। पिछले कुछ वर्षों से दंपति के रिश्तों में तनाव बना हुआ था। तनाव का मुख्य कारण यह बताया गया है कि हरप्रीत ने दूसरी शादी की हुई थी, और उसकी दूसरी पत्नी दक्षिण भारत की एक फिल्म अभिनेत्री है। इसी वजह से दीप्ति और हरप्रीत के बीच लगातार मतभेद बढ़ रहे थे। वर्तमान में इस आत्महत्या की जाँच दिल्ली की वसंत विहार पुलिस कर रही है।

 Also Read: सरकारी स्कूलों की परीक्षाओं पर विकास आयुक्त करेंगे बैठक, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Leave a Comment