IND vs SA: पहले वनडे मैच के सभी टिकट SOLD OUT, आज नहीं खुलेंगे काउंटर

By Shreya

Published On:

Date:

IND vs SA: पहले वनडे मैच के सभी टिकट SOLD OUT, आज नहीं खुलेंगे काउंटर

Ranchi: JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि महज दो दिनों में ही मैच के सभी टिकट पूरी तरह बिक चुके हैं। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया कि आज टिकट काउंटर नहीं खुलेंगे, क्योंकि एक भी टिकट शेष नहीं है।

रिकॉर्ड समय में बिके सभी टिकट

JSCA ने जानकारी दी कि टिकट बिक्री के पहले दिन 9,500 से अधिक और दूसरे दिन 9,600 टिकट बेचे गए। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन माध्यम से करीब 6,500 टिकट बिके हैं। क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ और जबरदस्त मांग के चलते सभी टिकट रिकॉर्ड समय में समाप्त हो गए। एसोसिएशन ने दर्शकों के उत्साह और निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है।

टीमें आज शाम रांची पहुंचेंगी

पहले वनडे मुकाबले के लिए भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी टीमें आज शाम चार्टर्ड प्लेन से रांची पहुंचेंगी। इससे पहले भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह रांची पहुंच चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक भी शहर में मौजूद हैं।

आज से अभ्यास सत्र शुरू

सभी खिलाड़ी आज दोपहर 12 बजे से JSCA स्टेडियम में अभ्यास करेंगे। इसके साथ ही बचे हुए खिलाड़ी 28 और 29 नवंबर को नेट प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगे। रांची में लंबे समय बाद हो रहे बड़े अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर शहर में खासा उत्साह है। मैच के दिन स्टेडियम खचाखच भरा रहने की उम्मीद है।

Also Read: IAS विनय चौबे के ससुर और साले को ACB का समन, आय से अधिक संपत्ति मामले में आज होगी पूछताछ

Leave a Comment