Dhanbad: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड ने संगठन विस्तार की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस नई सूची में धनबाद के सक्रिय युवा नेता अनिल कुमार यादव को प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नव-मनोनित प्रदेश सचिव अनिल कुमार यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसके लिए वे प्रदेश नेतृत्व के आभारी हैं। यादव ने कहा कि वे निर्देशानुसार आरजेडी को और मजबूत करने तथा पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।
अनिल कुमार यादव को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर धनबाद जिला के आरजेडी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू का धन्यवाद किया और यादव को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार यादव, धनबाद नगर अध्यक्ष मुमताज कुरैसी, प्रदेश उपाध्यक्ष बिक्रम प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव सुखदेव विद्रोही एवं तारापदो दिवाकर, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार महतो सहित कई अन्य नेता शामिल रहे। नेताओं ने उम्मीद जताई कि अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में पिछड़ा प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त होगा तथा संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।






