रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने घोषणा की कि आयुष्मान भारत योजना के सभी 64 लाख लाभार्थियों को अब 15 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये और मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से अतिरिक्त 10 लाख रुपये का लाभ मिलेगा। उन्होंने यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा होटल बीएनआर में आयोजित एक कार्यक्रम में दी।
डिजिटल कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा
मंत्री ने बताया कि राज्य के सभी आयुष्मान कार्ड धारकों को अब डिजिटल कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इससे लाभार्थियों को योजना का फायदा तेजी से और अधिक पारदर्शिता के साथ मिलेगा। डिजिटल कार्ड के ज़रिए मरीज अस्पतालों में बिना किसी रुकावट के अपना उपचार करा सकेंगे।
शव को रोककर रखना दंडनीय अपराध
साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने निजी अस्पतालों को चेतावनी दी कि मरीज की मृत्यु के बाद शव को रोककर रखना दंडनीय अपराध है। अगर कोई अस्पताल ऐसा करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया जाएगा।
Also Read :UIDAI ने बदले नियम, पैन कार्ड हुआ मान्य दस्तावेजों की सूची से बाहर






