झारखंड में 9 डीएसपी को मिली आईपीएस रैंक, गृह विभाग ने प्रोन्नति की अधिसूचना जारी की

By Shreya

Published On:

Date:

झारखंड में 9 डीएसपी को मिली आईपीएस रैंक, गृह विभाग ने प्रोन्नति की अधिसूचना जारी की

Ranchi: झारखंड राज्य पुलिस सेवा के नौ वरिष्ठ डीएसपी को आखिरकार आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) रैंक का तोहफा मिल गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की समिति ने इन अधिकारियों के नामों पर मुहर लगा दी, जिसके बाद राज्य के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रोन्नति संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है।

इन सभी अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, सेवा अवधि और योग्यता के आधार पर आईपीएस रैंक में पदोन्नत किया गया है।

इन 9 डीएसपी को मिला आईपीएस रैंक

  1. शिवेंद्र – डीएसपी मुख्यालय, चाईबासा
  2. राधा प्रेम किशोर – डीएसपी, विशेष शाखा
  3. मुकेश कुमार महतो – पदस्थापन की प्रतीक्षा में
  4. मजरूल होदा – जैप-8
  5. दीपक कुमार – प्रभारी समादेष्टा, जैप-5 देवघर
  6. राजेश कुमार – एडिशनल डीएसपी, झारखंड जगुआर
  7. अविनाश कुमार – एडिशनल डीएसपी, जैप-2 टाटीसिलवे
  8. रोशन गुड़िया – एडिशनल डीएसपी, झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग
  9. राम सामद – एडिशनल डीएसपी, सीसीआर

Also Read: IAS विनय चौबे के ससुर नहीं बता पाए खाते में आए तीन करोड़ रुपये की जानकारी, ACB की जांच में बड़ा खुलासा

Leave a Comment