धोनी के शहर में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेंगे भारत के धुरंधर, दोनों टीमें आज जमकर करेंगी नेट प्रैक्टिस

By Shreya

Published On:

Date:

धोनी के शहर में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेंगे भारत के धुरंधर, दोनों टीमें आज जमकर करेंगी नेट प्रैक्टिस

Ranchi: महेंद्र सिंह धोनी के शहर रांची में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें 30 नवंबर को तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगी। यह मैच टीम इंडिया के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में टेस्ट सीरीज़ में भारत को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 2-0 से हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में इस वनडे सीरीज की जीत भारतीय टीम को न सिर्फ मनोवैज्ञानिक बढ़त दिलाएगी, बल्कि टीम के आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगी।

इस मुकाबले की खास बात यह है कि भारतीय क्रिकेट फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक बार फिर मैदान में देखने का मौका पाएंगे। दोनों टीमें मैच की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं और शुक्रवार से लगातार नेट पर पसीना बहा रही हैं।

आज होगा नेट प्रैक्टिस का अहम सेशन
भारतीय टीम आज दोपहर 1.30 बजे से 4.30 बजे तक जेएससीए स्टेडियम के नेट पर अभ्यास करेगी। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम शाम 5.30 बजे से 8.30 बजे तक अपना प्रैक्टिस सेशन करेगी। दोनों टीमों के खिलाड़ी आगामी मुकाबले को लेकर पूरी तरह केंद्रित दिख रहे हैं।

टीमों की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आज
भारतीय टीम आज दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। उधर, दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी प्रैक्टिस से पहले शाम 5 बजे मीडिया से रूबरू होगी।

भारत का वनडे स्क्वाड
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और ध्रुव जुरेल।

दक्षिण अफ्रीका की ODI टीम
टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, रुबिन हरमन, केशव महाराज, मार्को जेनसेन, एडेन मार्करम, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन और प्रेनेलन सुब्रेयन। रांची में होने वाला यह रोमांचक मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह भर रहा है और दोनों टीमों की तैयारियों को देखकर यह साफ है कि दर्शकों को एक बेहतरीन मुकाबला देखने को मिलेगा।

Also Read: झारखंड में कार्बन क्रेडिट परियोजना को गति: वन विभाग ने नियमों में किए बड़े बदलाव, किसानों को होगा सीधा लाभ

Leave a Comment