Dhanbad: बड्स गार्डन स्कूल, दलूडीह, राजगंज में शनिवार को सहोदया सीबीएसई क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में धनबाद जिले के 32 सीबीएसई स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक स्कूल से दो छात्र-छात्राओं की टीम ने भाग लिया।
लिखित परीक्षा में 19 टीमें चुनी गईं
प्रारंभिक राउंड में सभी टीमों ने क्वालीफाइंग के लिए लिखित वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर दिए। इस चरण में 19 टीमों को अगले दौर के लिए चयनित किया गया। आगे के राउंड में बारी-बारी से टीमें बाहर होती गईं और अंत में 6 टीमों के बीच फाइनल प्रतियोगिता हुई।
विजेताओं की सूची
फाइनल राउंड में प्रोजेक्टर आधारित प्रश्न, ऑडियो-वीडियो राउंड और करंट अफेयर्स समेत सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए।
प्रथम पुरस्कार
- क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, गोविंदपुर
प्रतिभागी: प्रेरणा कुमारी एवं निखिल कुमार मंडल
द्वितीय पुरस्कार
- सरस्वती विद्या मंदिर, भूली, धनबाद
प्रतिभागी: पीहू कुमारी एवं अनुष्का कुमारी
तृतीय पुरस्कार
- डीएवी कोयला नगर, धनबाद
प्रतिभागी: स्वाति कुमारी एवं सुहानी कुमारी
कार्यक्रम का शुभारंभ और सम्मान
कार्यक्रम का उद्घाटन सहोदया की चेयरपर्सन एवं डीपीएस प्राचार्या सरिता सिंहा, बड्स गार्डन स्कूल प्राचार्य एवं वाइस चेयरमैन प्रमोद चौरसिया, सहोदया वाइस चेयरमैन मदन कुमार सिंह, सहोदया सचिव एच. के. ठाकुर, तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
क्विज आयोजित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका
प्रतियोगिता के संचालन में अजय रावत, जियाउल हक, सोमेंन दे, अमन कुमार और अखिल बंधू की विशेष भूमिका रही। वहीं सहयोग में संजय तिवारी, दिलीप कुमार, अर्चना सिंह और सितारा का योगदान महत्वपूर्ण रहा।
सम्मान एवं समापन
विजेता टीमों को सहोदया की ओर से ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र और अल्पाहार दिया गया। अंत में प्राचार्य प्रमोद चौरसिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
Also Read: भारत–दक्षिण अफ्रीका मैच टिकट की कालाबाजारी! साइबर ठगों ने लगाया चूना, कई दर्शक बने शिकार






