एलपीजी कीमतों में बदलाव: कॉमर्शियल सिलेंडर 10 रुपये सस्ता, घरेलू सिलेंडर के दाम जस के तस

By Shreya

Published On:

Date:

एलपीजी कीमतों में बदलाव: कॉमर्शियल सिलेंडर 10 रुपये सस्ता, घरेलू सिलेंडर के दाम जस के तस

महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडरों की नई कीमतें जारी कर दी हैं। जहां कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को मामूली राहत मिली है, वहीं घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कॉमर्शियल 19 किलो के सिलेंडर के दाम दिल्ली से लेकर पटना तक 10 रुपये घटाए गए हैं।

दिल्ली में अब 19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर 1590.50 रुपये की जगह 1580.50 रुपये में मिलेगा।
कोलकाता में इसकी कीमत 1694 रुपये से घटकर 1684 रुपये हो गई है।
मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 1531.50 रुपये में उपलब्ध होगा, जो पहले 1542 रुपये था।
चेन्नई में भी कीमत 1750 रुपये से घटकर 1739.50 रुपये हो गई है।

दूसरी ओर, घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर के रेट समान बने हुए हैं। इंडियन ऑयल के अनुसार आज के प्रमुख शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं:

  • कारगिल: ₹985.50
  • पुलवामा: ₹969
  • बागेश्वर: ₹890.50
  • दिल्ली: ₹853
  • मुंबई: ₹852.50
  • कोलकाता: ₹879
  • चेन्नई: ₹868.50
  • लखनऊ: ₹890.50
  • पटना: ₹951

कॉमर्शियल सिलेंडर में मिली यह राहत त्योहारों के बाद की हल्की-फुल्की राहत मानी जा रही है, जबकि घरेलू सिलेंडर के उपभोक्ताओं को नए महीने में भी कोई अतिरिक्त राहत नहीं मिली है।

Also Read: कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, छह जिलों में 11 नई FIR दर्ज

Leave a Comment