54 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ, घरेलू दर में 3.45 रुपए प्रति यूनिट बढ़ोतरी का प्रस्ताव

By Shreya

Published On:

Date:

54 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ, घरेलू दर में 3.45 रुपए प्रति यूनिट बढ़ोतरी का प्रस्ताव

Ranchi: झारखंड के 54 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए नए वित्तीय वर्ष में बड़ी राहत की जगह बड़ा झटका आने वाला है। झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग को भेज दिया है। प्रस्ताव के अनुसार, बिजली दरों में औसतन 60 फीसदी तक की बढ़ोतरी की तैयारी है। यह पहली बार है जब निगम बिना प्रबंध निदेशक (MD) के ही इतनी बड़ी बढ़ोतरी का प्रस्ताव आयोग को भेज रहा है। निगम में पिछले दो महीनों से एमडी का पद खाली है।

घरेलू बिजली दर में 3.45 रुपये प्रति यूनिट वृद्धि का प्रस्ताव

वर्तमान में घरेलू उपभोक्ता 6.85 रुपए प्रति यूनिट बिजली के लिए भुगतान कर रहे हैं। प्रस्ताव में इसे बढ़ाकर 10.30 रुपए प्रति यूनिट करने की सिफारिश की गई है। यानी उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 3.45 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे। वहीं, व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए भी भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। कॉमर्शियल कैटेगरी में 4.30 रुपए प्रति यूनिट तक की वृद्धि सुझाई गई है।

किस श्रेणी में कितनी बढ़ोतरी का प्रस्ताव?

कैटेगरी वर्तमान दर (रु/यूनिट) प्रस्तावित दर (रु/यूनिट)
घरेलू ग्रामीण 6.70 10.20
घरेलू शहरी 6.85 10.30
घरेलू HT 6.40 9.40
कॉमर्शियल ग्रामीण 6.20 10.60
कॉमर्शियल अर्बन 6.70 11.00
सिंचाई 5.30 9.00
LT 6.10 9.10
HT 5.90 9.25

आम जनता और किसानों पर बढ़ेगा दबाव

प्रस्तावित दरों से ग्रामीण और शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों पर भी सीधा असर पड़ेगा। सिंचाई श्रेणी में 5.30 रु से बढ़ाकर 9 रुपये प्रति यूनिट करने का मतलब है कि किसानों की लागत और बढ़ जाएगी।

अभी आयोग को लेना है अंतिम निर्णय

बिजली दर बढ़ाने का यह प्रस्ताव अभी प्रारंभिक चरण में है। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (JSERC) सार्वजनिक सुनवाई के बाद अंतिम फैसला लेगा।

Also Read: आईआईटीआईएसएम धनबाद की शताब्दी यात्रा का भव्य शुभारंभ आज, 9 दिसंबर को गौतम अडाणी होंगे मुख्य अतिथि

Leave a Comment