झारखंड में बढ़ेगी ठंड , 15 दिसंबर के बाद चल सकती है शीतलहर

By Neha

Updated On:

Date:

झारखंड में बढ़ेगी ठंड , 15 दिसंबर के बाद चल सकती है शीतलहर

रांची: दिसंबर का महीना शुरू हो गया है। ऐसे में इस महीने में ठंड बहुत बढ़ जाती है। जहाँ बढ़ते ठण्ड से लोगों को थोड़ी बहुत परेशानी भी होती है। झारखंड में नवंबर का महीना मौसम के उतार–चढ़ाव से भरा रहा। कभी ठंडी हवाओं ने कंपकंपी बढ़ाई तो कभी रात के तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।  ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड का मिज़ाज बदलेगा । मौसम केंद्र रांची के अनुसार घबराने जैसी स्थिति नहीं है, हालांकि 3 से 5 दिनों तक चलने वाली संभावित शीतलहर थोड़ी परेशानी बढ़ा सकती है। इसलिए दिसंबर में जरा सी लापरवाही भी मुश्किल खड़ी कर सकती है।

असली ठंड 15 दिसंबर के बाद महसूस होगी 

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक अगले चार दिनों में राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान घटकर 10 डिग्री से नीचे, यानी लगभग 8 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। असली ठंड 15 दिसंबर के बाद महसूस होने की संभावना है, जब उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण शीतलहर का दौर शुरू हो सकता है। यह स्थिति 3–5 दिनों तक बनी रह सकती है और इसका असर क्रिसमस और न्यू ईयर के उत्सवों पर भी पड़ सकता है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मौसम में ऐसा कोई अचानक बदलाव नहीं होगा, जिससे घबराने की जरूरत पड़े।

रांची का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस 

अभिषेक आनंद ने बताया कि इस साल रांची का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इससे पहले 3 दिसंबर 2021 को रांची में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह स्थिति असामान्य नहीं है, क्योंकि दिसंबर में अक्सर कुछ समय के लिए तापमान में तेज गिरावट देखी जाती है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव रांची के ग्रामीण इलाकों जैसे नामकुम, कांके, मैक्लुस्कीगंज और ओरमांझी में महसूस होता है।

सबसे कम तापमान खूंटी में रहा

2 दिसंबर की सुबह 8:30 बजे तक जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार राज्य में सबसे कम तापमान खूंटी में 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गुमला में पारा 9.6 डिग्री दर्ज हुआ। अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 18.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। कोडरमा में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शहरी जिलों में रांची का तापमान 12.7, जमशेदपुर का 13.2 और बोकारो का 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Also Read: निरहुआ की नई फिल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ की शूटिंग झारखंड में जोरदार तरीक़े से जारी

Leave a Comment