रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की एडवांस बुकिंग ,टिकट बिक्री ने बनाए नए रिकॉर्ड

By Neha

Published On:

Date:

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की एडवांस बुकिंग ,टिकट बिक्री ने बनाए नए रिकॉर्ड

मुंबई : रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘धुरंधर’ इस शुक्रवार, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 1 दिसंबर (सोमवार) से शुरू हो चुकी है और पहले ही दिन दर्शकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। कई शहरों में टिकट की कीमतें 2000 रुपये से भी ज्यादा होने के बावजूद बुकिंग पर कोई असर नहीं पड़ा।

फिल्म की रिलीजिंग को लेकर फैंस में उत्साह 

अब तक की बुकिंग के आंकड़े काफी प्रभावशाली हैं। दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है और फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म मेजर मोहित शर्मा की सच्ची कहानी पर आधारित है। कुछ समय पहले जारी किए गए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी।

टिकट के दाम बढ़े 

एक रिपोर्ट के अनुसार 2D फॉर्मेट में अब तक 25,347 टिकटें बिक चुकी हैं, जिनके लिए कुल 2,507 शो तय किए गए हैं। IMAX 2D में 2,484 टिकटें बिक चुकी हैं, जिनके लिए 74 शो हैं। ब्लॉक सीट्स सहित फिल्म ने एडवांस बुकिंग से लगभग 2.81 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं दिल्ली के वसंत कुंज स्थित PVR Director’s Cut में टिकट की कीमत 2400 रुपये तक पहुंच गई है, जबकि मुंबई के अंधेरी स्थित PVR Icon में प्रीमियम सीट के लिए 1610 रुपये तक भुगतान करना पड़ रहा है। इतनी ऊंची कीमतों के बावजूद दर्शकों में उत्साह कम नहीं हो रहा है और कमाई लगातार बढ़ती जा रही है।

Also Read: Aaj ka Rashifal: जानिए 3 दिसम्बर को कैसा रहेगा आपका दिन

Leave a Comment