झारखंड में अब राजभवन कहलाएगा ‘लोक भवन’, सरकार ने जारी किया आदेश

By Neha

Published On:

Date:

झारखंड में अब राजभवन कहलाएगा ‘लोक भवन’, सरकार ने जारी किया आदेश

रांची : झारखंड सरकार ने रांची और दुमका स्थित राजभवनों का नाम बदलकर अब लोक भवन कर दिया है। इस संबंध में आदेश राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितीन मदन कुलकर्णी की ओर से बुधवार को जारी किया गया। आदेश के मुताबिक, भारत सरकार के गृह मंत्रालय और झारखंड के राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद दोनों राजभवनों का नया नाम आधिकारिक रूप से लागू कर दिया गया है।

राजयपाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की

इसी बीच, बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने राजभवन परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने परमवीर चक्र से सम्मानित युद्ध नायक शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर भी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। राज्यपाल ने दोनों महान व्यक्तित्वों के योगदान और बलिदान को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Also Read: /रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की एडवांस बुकिंग ,टिकट बिक्री ने बनाए नए रिकॉर्ड

Leave a Comment