शराब घोटाला: ACB ने IAS अमित कुमार को पूछताछ के लिए तलब किया

By Neha

Published On:

Date:

शराब घोटाला: ACB ने IAS अमित कुमार को पूछताछ के लिए तलब किया

रांची : झारखंड शराब घोटाले की जांच कर रही एसीबी (ACB) ने अब IAS अधिकारी अमित कुमार को पूछताछ के लिए तलब किया है। अमित कुमार वर्तमान में कमर्शियल टैक्स कमिश्नर हैं और इससे पहले उत्पाद विभाग में आयुक्त के रूप में कार्य कर चुके हैं। राज्य सरकार की एजेंसी ने उन्हें गुरुवार को समन भेजते हुए शुक्रवार को पूछताछ में उपस्थित होने को कहा है। माना जा रहा है कि उनकी पूछताछ से इस घोटाले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

इससे पहले एसीबी इस मामले में कई वरिष्ठ अधिकारियों IAS मुकेश कुमार, मनोज कुमार, जमशेदपुर DC कर्ण सत्यार्थी और रामगढ़ DC फैज अहमद मुमताज से भी पूछताछ कर चुकी है।जांच के दौरान यह बात सामने आई कि जब अमित कुमार उत्पाद विभाग के आयुक्त थे, तब शराब आपूर्ति से जुड़ी विजन और मार्शन नाम की दो कंपनियों में से एक की बैंक गारंटी फर्जी थी। इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

FIR में 13 लोगों के नाम, पहली गिरफ्तारी IAS विनय चौबे की

झारखंड शराब घोटाला मामले में एसीबी ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के तत्कालीन सचिव IAS विनय चौबे सहित 13 लोगों पर FIR दर्ज की है। इस केस में पहली गिरफ्तारी वरिष्ठ IAS विनय चौबे की हुई थी। एसीबी की एफआईआर में यह भी कहा गया है कि दो प्लेसमेंट एजेंसियों की फर्जी बैंक गारंटी की जांच अधिकारियों ने नहीं की, जिसके कारण 38.44 करोड़ रुपये का बड़ा घोटाला हो गया।

Also Read:नल-जल योजना की पोल: करोड़ों खर्च, फिर भी 279 परिवार पानी को तरसे

Leave a Comment