पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन युवक ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

By Neha

Published On:

Date:

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन युवक ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

पलामू : पलामू पुलिस ने चैनपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए सेमरटांड उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 69 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की, जिसका वजन लगभग 29.24 ग्राम है। यह जानकारी डीएसपी राजीव रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

तीन आरोपी फरार

डीएसपी ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ युवक मादक पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं। इसी आधार पर डीएसपी और चैनपुर सदर अंचल निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और छापेमारी की गई। पुलिस टीम जैसे ही स्कूल के पास खाली मैदान के समीप पहुंची, तीन युवक भागने लगे। घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम बादल कुमार, हर्षित राज और मनीष कुमार बताया। तीनों सेमरटांड के निवासी हैं। इनके साथ मौजूद अन्य तीन आरोपी मौके से फरार हो गए।

69 पुड़िया ब्राउन शुगर, 4400 रुपये नकद बरामद

तलाशी के दौरान युवकों से 69 पुड़िया ब्राउन शुगर, 4400 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। गिरफ्तार मनीष कुमार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिस पर पहले से शहर थाना में केस दर्ज है।

जब्त ब्राउन शुगर की कुल कीमत लगभग 35 हजार रुपये आंकी गई है।

Leave a Comment