धनबाद: धनबाद के पीबी एरिया में कोयला खदानों से जहरीली गैस निकलने का खतरा बढ़ गया है। अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोग बीमार बताए जा रहे हैं। वहीं, गुरुवार तक तीसरी मौत की भी जानकारी आई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
1000 से अधिक लोगों को घर खाली कराया
गैस रिसाव की आशंका को देखते हुए बीसीसीएल ने इलाके में रहने वाले 1000 से अधिक लोगों को तुरंत घर खाली करने का निर्देश दिया है। कंपनी ने हर घर की दीवार पर नोटिस लगाकर चेतावनी दी है कि क्षेत्र में रहना फिलहाल जानलेवा हो सकता है।
कई लोगों की हालत बिगड़ी
अधिकारियों ने बताया कि केंदुआडीह बस्ती के कई हिस्सों में भूमिगत खदानों से कार्बन मोनोऑक्साइड का कथित रिसाव हो रहा है, जिसकी चपेट में आकर लोगों की तबीयत बिगड़ रही है।
एम्बुलेंस तैनात की गई
बीसीसीएल के पुटकी–बलिहाटी कोलियरी क्षेत्र के महाप्रबंधक जीसी साहा ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति के लिए बस्ती में 3 एम्बुलेंस तैनात कर दी गई हैं। कंपनी की टीम स्थानीय लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का काम कर रही है और बार-बार अपील कर रही है कि लोग तुरंत खतरे वाले क्षेत्र से बाहर निकल जाएँ।
Also Read: हैकर्स का नया टारगेट: सीसीटीवी फुटेज से चल रहा सॉफ्ट पोर्न रैकेट






