धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रिंस खान गैंग का शूटर दीपक वर्मा और बमकर चौधरी गिरफ्तार

By Shreya

Published On:

Date:

धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रिंस खान गैंग का शूटर दीपक वर्मा और बमकर चौधरी गिरफ्तार

Dhanbad: धनबाद पुलिस को प्रिंस खान गैंग के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंग के कुख्यात अपराधी और शूटर दीपक वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही सरायकेला जिले में दबिश देकर गिरोह के दूसरे शूटर बमकर चौधरी को भी पकड़ा गया है। माना जा रहा है कि पुलिस आज (शनिवार) दोनों की गिरफ्तारी का आधिकारिक खुलासा कर सकती है।

शाहबुद्दीन हत्याकांड का मुख्य आरोपी था बमकर चौधरी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2024 में प्रिंस खान गिरोह ने शाहबुद्दीन नामक व्यक्ति की हत्या की थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला मुख्य शूटर बमकर चौधरी ही था, जिसकी तलाश धनबाद पुलिस को लंबे समय से थी। शुक्रवार को धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार को एक पुख्ता सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

दो दिनों से चल रही थी गुप्त कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, पिछले दो दिनों से धनबाद पुलिस प्रिंस खान गिरोह के सदस्यों की तलाश में सक्रिय थी। गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्रवाई की और दीपक वर्मा तथा बमकर चौधरी दोनों को गिरफ्त में ले लिया।

Also Read: झारखंड में हाड़ कंपाने वाली सर्दी: गुमला में पारा 3 डिग्री पर, 10 जिले शीतलहर की चपेट में

Leave a Comment