रांची: पंडरा बाजार समिति में देर रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई है, जहाँ चोरों ने तीन दुकानों की दीवार तोड़कर लाखों रुपये का माल उड़ा लिया। शुक्रवार की रात हुए इस वारदात में नगदी, लैपटॉप, कीमती सामान और कई अहम दस्तावेज चोरी कर ले जाए गए।
दीवार तोड़ कर दुकान से की चोरी
सूत्रों के अनुसार, बनहौरा रोड स्थित दुकान संख्या N-24, N-25 और N-27 को निशाना बनाया गया। चोर दीवार तोड़कर अंदर घुसे और तीनों दुकानों से कैश के साथ कई महंगे सामान और जरूरी कागजात ले भागे।
लाखों रुपए की चोरी
चोरी गए सामानों की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। शनिवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तब घटना की जानकारी हुई। दुकानदारों का कहना है कि नकदी और सामान के साथ आवश्यक दस्तावेजों के चोरी होने से उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
Also Read: बढ़ती ठंड से संकट गहराया, SNMMCH में सांस की मरीजों की संख्या बढ़ी






