रांची: शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची सिविल कोर्ट के एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश हुए। यह पेशी उनके खिलाफ ईडी समन की अवहेलना से जुड़े मामले में हुई। अदालत में न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें अगली तारीख पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने से छूट दे दी गई। अब आगे की सुनवाई में वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हो सकेंगे।
सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता और अधिवक्ता मौजूद
सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा भी मौजूद थे। कुछ दिन पहले हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री की ओर से दायर व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें एमपी/एमएलए कोर्ट में बेल बॉन्ड भरने का निर्देश दिया था। इसी आदेश का पालन करते हुए मुख्यमंत्री शनिवार को अदालत में उपस्थित हुए।
Also Read: रांची में छात्रवृत्ति को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, कल्याण विभाग तक निकाला मार्च






