झारखंड के स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा अपना भवन, केंद्र सरकार ने जारी किए 354.01 करोड़ रुपये

By Shreya

Published On:

Date:

झारखंड के स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा अपना भवन, केंद्र सरकार ने जारी किए 354.01 करोड़ रुपये

Ranchi : झारखंड के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी पहल की है। 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर केंद्र ने राज्य को 354.01 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस धनराशि का उपयोग राज्य के विभिन्न जिलों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) तथा ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य इकाइयों (BPHU) के भवन निर्माण पर किया जाएगा।

राज्य में कई स्वास्थ्य केंद्र वर्षों से किराए के भवनों या जर्जर इमारतों में संचालित हो रहे थे। नई स्वीकृति के बाद इन केंद्रों को अपने स्थायी भवन मिलेंगे, जिससे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और मरीजों को लाभ मिलेगा।

जिलों को जारी की गई राशि (करोड़ रुपये में)

जिला राशि (करोड़ रुपये)
बोकारो 1.05
देवघर 10.31
चतरा 10.25
गढ़वा 7.77
धनबाद 68.53
पलामू 11.44
हजारीबाग 15.30
गोड्डा 7.77
जामताड़ा 9.05
रामगढ़ 10.86
कोडरमा 7.30
पूर्वी सिंहभूम 23.09
लातेहार 10.57
दुमका 13.17
लोहरदगा 7.69
गुमला 26.36
गिरिडीह 53.45
खूंटी 4.79
साहेबगंज 13.64
रांची 21.59
सरायकेला 2.77
पश्चिमी सिंहभूम 12.87

स्वास्थ्य सुविधाओं में आएगा बड़ा सुधार

इन भवनों के निर्माण से:

  • स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में सुधार होगा।
  • ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा।
  • राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को नई मजबूती मिलेगी।
  • स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी बेहतर कार्य वातावरण तैयार होगा।

Also Read: हजारीबाग भूमि घोटाले पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी : विनय चौबे और विनय सिंह की योजनाबद्ध धोखाधड़ी का उदाहरण

Leave a Comment