झारखंड में हवा हुई ज़हरीली: 24 में से 21 जिले PM2.5 मानक से ऊपर

By Neha

Published On:

Date:

झारखंड में हवा हुई ज़हरीली: 24 में से 21 जिले PM2.5 मानक से ऊपर

रांची: दिल्ली इस समय देश का सबसे प्रदूषित शहर बन चुका है, लेकिन झारखंड की स्थिति भी इससे बहुत पीछे नहीं है। राज्य भर में हवा की गुणवत्ता इतनी खराब हो गई है कि 24 में से 21 जिलों में PM2.5 का स्तर राष्ट्रीय मानक से ज्यादा दर्ज किया गया है।

खनन और औद्योगिक क्षेत्र बढ़ा रहे वायु संकट

CREA (Centre for Research on Energy and Clean Air) की एक रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के कोयला खदान क्षेत्रों—धनबाद, बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग—से निकलने वाला धुआं, जमशेदपुर और चांडिल की फैक्ट्रियों से होने वाला उत्सर्जन, और लातेहार, सिमडेगा व पश्चिमी सिंहभूम में लगने वाली जंगल की आग वायु प्रदूषण को गंभीर रूप से बढ़ा रही है। वहीं रांची और उसके आसपास तेजी से चल रहा निर्माण कार्य PM2.5 स्तर को और अधिक ऊपर धकेल रहा है।

भारत का करीब 60% हिस्सा हवा खराब 

अध्ययन में यह भी सामने आया है कि देश के 749 जिलों में से 447 में प्रदूषण का स्तर राष्ट्रीय मानक (40 µg/m³) से अधिक है। यानी भारत का करीब 60% हिस्सा खराब हवा में सांस लेने को मजबूर है। सबसे अधिक प्रभावित जिले दिल्ली और असम में पाए गए हैं।

विशेषज्ञों ने बताई समाधान की राह

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर झारखंड को इस वायु संकट से उबरना है, तो खनन इलाकों में सख्त उत्सर्जन निगरानी, हर शहर में स्थानीय एयर क्वालिटी सेंसर, हरित परिवहन प्रणाली और निर्माण प्रोजेक्ट्स में नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। अन्यथा उद्योगों के विस्तार के साथ प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है।

Also Read : निलंबित IAS विनय चौबे की पत्नी से ACB की पूछताछ, DIG-SP समेत कई अधिकारी मौजूद

Leave a Comment