नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में झारखंड ACB की छापेमारी, लखीसराय में दबिश

By Shreya

Published On:

Date:

नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में झारखंड ACB की छापेमारी, लखीसराय में दबिश

Jharkhand: झारखंड में शराब घोटाले और वन भूमि घोटाले से जुड़े मामलों की जांच कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बिहार में बड़ी कार्रवाई की। नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक और घोटालों के प्रमुख आरोपी विनय कुमार सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में ACB की टीम ने लखीसराय जिले के नयासराय स्थित कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की।

रविवार सुबह झारखंड ACB की तीन गाड़ियां नयासराय पहुंचीं और स्निग्धा सिंह से जुड़ी सूचनाओं के आधार पर उनकी तलाश शुरू की। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान स्निग्धा सिंह का कोई पता नहीं चल पाया, लेकिन टीम लगातार अन्य स्थानों की भी जांच कर रही है।

क्यों की जा रही है स्निग्धा सिंह की तलाश?

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह फिलहाल हजारीबाग जेल में बंद हैं। उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को ACB ने शराब घोटाले और हजारीबाग वन भूमि घोटाले से जुड़े मामलों में पूछताछ के लिए कई नोटिस भेजे हैं, लेकिन वह अब तक ACB के सामने पेश नहीं हुईं। ACB ने उन्हें इन मामलों में एक महत्वपूर्ण कड़ी माना है, क्योंकि कई लेन-देन और जमीन संबंधी प्रक्रियाओं में उनका नाम सामने आया है।

वन भूमि घोटाला: कई बड़े नाम शामिल

हजारीबाग वन भूमि घोटाला उस समय का है जब विनय कुमार चौबे वहां उपायुक्त थे। इसी दौरान स्निग्धा सिंह के नाम पर विवादित जमीन की जमाबंदी की गई थी।

इस मामले में एसीबी अब तक—

  • विनय कुमार सिंह
  • विजय प्रताप
  • निलंबित IAS विनय चौबे
  • तत्कालीन अंचल अधिकारी शैलेश कुमार

सहित कई लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है।

Also Read: निलंबित IAS विनय चौबे की पत्नी से ACB की पूछताछ, DIG-SP समेत कई अधिकारी मौजूद

Leave a Comment