शराब घोटाला: ACB की बड़ी कार्रवाई, व्यवसायी के रिश्तेदार के घर छापेमारी

By Neha

Published On:

Date:

शराब घोटाले की जांच तेज, ACB का दुमका में छापा

रांची: झारखंड शराब घोटाले की जांच में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को दुमका में एक और बड़ी कार्रवाई की है। सुबह-सुबह ACB की टीम ने विनय चौबे के करीबी माने जाने वाले उद्योगपति श्रवण जालान के रिश्तेदार नवीन पटवारी के घर पर छापेमारी शुरू की।

छापेमारी के दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था 

जानकारी के अनुसार नवीन पटवारी अपने तीन भाइयों के साथ इसी घर में रहते हैं। छापेमारी के दौरान इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पटवारी के आवास के चारों ओर बैरिकेडिंग लगाई गई है और पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है।

ACB ने श्रवण जालान के घर और दफ्तर में भी की थी छापेमारी  

इससे पहले सोमवार को ACB ने विनय चौबे के करीबी और रांची के चर्चित व्यवसायी श्रवण जालान के घर और दफ्तर में भी छापेमारी की थी। उस दौरान एजेंसी को कई कंपनियों के 2–3 मोबाइल फोन, जमीन से जुड़े कागजात और कुछ डिजिटल दस्तावेज मिले थे। फिलहाल इन्हें खंगालने की प्रक्रिया जारी है।

घर पर मौजूद नहीं थे श्रवण जालान

छापेमारी के समय श्रवण जालान घर पर मौजूद नहीं थे। रेड खत्म होने तक वे अपने कार्यालय भी नहीं पहुंचे। ऐसी संभावना है कि ACB जल्द ही उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेज सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एजेंसी निकट भविष्य में श्रवण जालान से पूछताछ कर सकती है।

Also Read: झारखंड पुलिस का कड़ा आदेश: अनिवार्य प्रशिक्षण नहीं किया तो तत्काल निलंबन

Leave a Comment