ACB जांच में बड़ा खुलासा: विनय सिंह परिवार के डिजिटल लिंक ने खोले कई राज

By Neha

Published On:

Date:

ACB जांच में बड़ा खुलासा: विनय सिंह परिवार के डिजिटल लिंक ने खोले कई राज

रांची/ दिल्ली: भूमि घोटाले के आरोपी और नेक्सजेन ऑटोमोबाइल कंपनी के मालिक विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने दिल्ली में छापेमारी की। यह कार्रवाई वसंत विहार में स्थित केंद्र सरकार के एक संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी के सरकारी आवास पर सुबह करीब 4 बजे की गई।

सनत कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ

हालांकि, एसीबी टीम के पहुंचने से कुछ देर पहले ही स्निग्धा सिंह वहां से निकल चुकी थीं, इसलिए वह अधिकारियों के हाथ नहीं लग सकीं। दूसरी ओर, एसीबी ने मौके पर मौजूद उनके बेटे सनत कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एसीबी को कई अहम सुराग हाथ लगे

दिल्ली में गुरुवार  की सुबह हुई यह कार्रवाई के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की जांच में विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। अब इस हाई-प्रोफाइल केस में उनके बेटे सनत सिंह को भी जांच के दायरे में शामिल कर लिया गया है।

वसंत विहार स्थित घर से बरामद डिजिटल सबूतों के आधार पर ACB ने सनत सिंह को 15 दिसंबर 2025 को पूछताछ के लिए हाजिर होने का नोटिस भेजा है।

डिजिटल फॉरेंसिक विश्लेषण में कई तथ्य हुए उजागर 

जांच के दौरान किए गए डिजिटल फॉरेंसिक विश्लेषण में कई हैरान करने वाले तथ्य उजागर हुए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि स्निग्धा सिंह और सनत सिंह का कई वरिष्ठ नौकरशाहों और प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों के सदस्यों से लगातार संपर्क था। कॉल और चैट रिकॉर्ड में इन व्यक्तियों से नियमित बातचीत और संदिग्ध प्रकृति की मुलाकातों का उल्लेख मिला है।

डिजिटल साक्ष्यों से यह भी स्पष्ट होता है कि विनय चौबे–विनय सिंह–स्निग्धा सिंह का गठजोड़ प्रशासनिक दायरे से आगे बढ़कर राजनीतिक स्तर तक पहुंच बना चुका था, जो इस नेटवर्क के विशाल प्रभाव का संकेत देता है।

Also Read: क्रिसमस से पहले मइयां सम्मान योजना की दो किस्तें, महिलाओं को मिलेंगे 5,000 रुपये

Leave a Comment