लिकर – बार में लगातार विवादों पर कार्रवाई, रांची डीसी ने लाइसेंस निलंबित किया

By Neha

Published On:

Date:

लिकर - बार में लगातार विवादों पर कार्रवाई, रांची डीसी ने लाइसेंस निलंबित किया

रांची: शहर के सबसे व्यस्त अरगोड़ा चौक पर स्थित लिकर बार एंड रेस्टोरेंट का संचालन अब संकट में है। रांची डीसी ने एसएसपी की अनुशंसा के आधार पर बार का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।

मारपीट की घटनाएँ सामने आ रही

यह कार्रवाई इसलिए की गई है क्योंकि बार में आए दिन मारपीट और विवाद की घटनाएँ सामने आ रही थीं, जिससे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया था। अरगोड़ा चौक पहले से ही भारी यातायात वाला इलाका है और यह मार्ग विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट व्यक्तियों के गुजरने का प्रमुख रास्ता भी माना जाता है।

ट्रांसजेंडर कलाकारों को बुलाकर होते थे डांस शो

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि बार संचालक द्वारा नियमित रूप से ट्रांसजेंडर कलाकारों को बुलाकर डांस शो और डांस क्लब जैसे आयोजन कराए जाते हैं। इन कार्यक्रमों के दौरान अक्सर झगड़े और मारपीट की घटनाएँ होती रही हैं।

लाइसेंस निलंबन का आदेश जारी 

एसएसपी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि लगातार होने वाली ये हिंसक घटनाएँ किसी भी समय बड़ी कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा कर सकती हैं और गंभीर हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी खतरे को देखते हुए एसएसपी ने बार का लाइसेंस तुरंत रद्द करने की सिफारिश की, जिसके बाद डीसी ने निलंबन का आदेश जारी कर दिया।

Also Read: साहेबगंज अवैध पत्थर खनन मामला: CBI का दायरा बढ़ा, अफसरों और राजनीतिज्ञों पर गिर सकती है गाज

Leave a Comment