Breaking: धनबाद रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

By Shreya

Published On:

Date:

Breaking: धनबाद रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

Dhanbad: धनबाद रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास रविवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग स्टेशन परिसर में स्थित एसबीआई एटीएम के बगल में लगी, जिससे कुछ देर के लिए यात्रियों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही धुएं का गुबार उठने लगा, जिससे स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जिस स्थान पर आग लगी वहां बिजली की कोई प्रत्यक्ष व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में शॉर्ट सर्किट की संभावना से भी इनकार किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जो राहत की बात है। हालांकि आग की चपेट में आने से आसपास रखे कुछ सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद रेलवे प्रशासन और संबंधित विभागों ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल स्टेशन परिसर में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा है।

Also Read: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, दंपत्ति गिरफ्तार

Leave a Comment