कोडीन युक्त कफ सिरप के काले कारोबार पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, कई राज्यों में छापेमारी

By Shreya

Published On:

Date:

कोडीन युक्त कफ सिरप के काले कारोबार पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, कई राज्यों में छापेमारी

Ranchi: कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर छापेमारी की है। इस मामले में ईडी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 12 और 13 दिसंबर को झारखंड, उत्तर प्रदेश और गुजरात में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया गया।

ईडी के अनुसार, छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण और चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध खरीद, भंडारण और तस्करी एक संगठित सिंडिकेट के माध्यम से की जा रही थी। इस नेटवर्क के तार न सिर्फ विभिन्न राज्यों से जुड़े हुए पाए गए हैं, बल्कि नेपाल और बांग्लादेश तक इसके संपर्क सामने आए हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने कई फर्में बनाकर धोखाधड़ी के जरिए लाइसेंस प्राप्त किए थे। इन लाइसेंसों का इस्तेमाल कर कोडीन युक्त कफ सिरप को वैध चिकित्सा उपयोग के नाम पर खरीदा और स्टॉक किया गया, लेकिन रिकॉर्ड में हेरफेर कर इसे गैर-चिकित्सीय और नशीले पदार्थों के रूप में इस्तेमाल और तस्करी के लिए भेजा गया।

Also Read: धनबाद में मानव खोपड़ी मिलने से दहशत, पहाड़ी इलाके से कंकाल बरामद

Leave a Comment