शीतलहर की चपेट में झारखंड, ठंडी हवाओं से बढ़ी परेशानी

By Neha

Published On:

Date:

शीतलहर की चपेट में झारखंड, ठंडी हवाओं से बढ़ी परेशानी

रांची: झारखंड में शीतलहर के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही सर्द हवाओं ने राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।

तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं

मौसम विभाग ने 17 से 20 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना से इनकार किया है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण सबसे ज्यादा परेशानी बेघर और जरूरतमंद लोगों को हो रही है, जो ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

गुमला रहा सबसे ठंडा, चाईबासा में रहा अधिकतम तापमान अधिक

राज्य में गुमला सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा में लगभग 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, पूरे झारखंड में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर तेज हो गया है। रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी जैसे मध्य और उत्तर-पश्चिमी जिलों में लगातार ठिठुरन बनी हुई है। सुबह और शाम के समय के साथ-साथ देर रात ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। कांके और मैकलुस्किगंज में शीतलहर का स्पष्ट प्रभाव देखा गया है।

सुबह कोहरा, दिन में धूप के बावजूद ठंड कायम

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 दिसंबर तक रांची और आसपास के इलाकों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। दिन में आसमान साफ रहने और धूप निकलने की संभावना है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण ठंड से खास राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

Also Read: महंगी हरी सब्जियों ने बिगाड़ा रसोई का बजट, आम लोग परेशान

Leave a Comment