Dhanbad: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रंगडीह स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार देर शाम उस समय दहशत फैल गई, जब अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में स्थानीय कारोबारी पारस सिंह के पुत्र सौरभ राणा प्रताप सिंह (उर्फ राणा सौरभ सिंह) गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली सौरभ के कंधे में लगी है।
घायल को तुरंत उपचार के लिए अशर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया।
कार में बैठकर लौट रहे थे घर
जानकारी के अनुसार, सौरभ सिंह निरसा से धनबाद की ओर कार से लौट रहे थे। इसी दौरान रंगडीह पेट्रोल पंप के पास उन पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की और गोली मारकर फरार हो गए। घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और घायल से संबंधित प्रारंभिक जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास के इलाके की छानबीन कर रही है और हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बीएसएल के जीएम कौस्तुभ बसु दुष्कर्म केस में गिरफ्तार, बोकारो से छत्तीसगढ़ ले गई पुलिस






