ट्रेन में ज्यादा सामान ले जाना पड़ेगा भारी, रेलवे के सख्त पालन

By Neha

Published On:

Date:

ट्रेन में ज्यादा सामान ले जाना पड़ेगा भारी, रेलवे का सख्त फैसला

रांची: भारतीय रेलवे ने ट्रेन यात्राओं के दौरान तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने वालों पर सख्ती बढ़ाने का फैसला किया है। रेलवे अधिनियम 1989 के तहत पहले से मौजूद नियमों को अब चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। यह व्यवस्था 2025 के अंत तक अलग-अलग रेल मंडलों में लागू की जा सकती है।

तय सीमा में ही ले जा सकेंगे सामान

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों को अपनी यात्रा श्रेणी के अनुसार एक निश्चित वजन तक ही सामान मुफ्त ले जाने की अनुमति होगी। अगर कोई यात्री तय सीमा से अधिक सामान लेकर यात्रा करता है, तो उसे अतिरिक्त शुल्क देना होगा। वहीं बिना बुकिंग के ज्यादा सामान ले जाने पर जुर्माने का भी प्रावधान है।

अलग-अलग श्रेणियों के लिए सामान की सीमा

  • सेकंड क्लास के यात्रियों को 35 किलो तक सामान मुफ्त ले जाने की अनुमति होगी, जबकि अतिरिक्त शुल्क देकर अधिकतम 70 किलो तक सामान ले जाया जा सकेगा।
  • स्लीपर क्लास में 40 किलो तक सामान मुफ्त और शुल्क के साथ 80 किलो तक ले जाने की सुविधा होगी।
  • एसी 3 टियर और चेयर कार में 40 किलो तक सामान ले जाने की सीमा तय की गई है।
  • एसी 2 टियर और फर्स्ट क्लास में 50 किलो मुफ्त और अतिरिक्त शुल्क के साथ 100 किलो तक सामान ले जाया जा सकेगा।
  • एसी फर्स्ट क्लास के यात्रियों के लिए यह सीमा 70 किलो मुफ्त और शुल्क के साथ अधिकतम 150 किलो तय की गई है।

अधिक सामान ले जाने के विकल्प

तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने के लिए यात्रियों के पास दो विकल्प होंगे। पहला, कोच के भीतर रखे गए अतिरिक्त सामान पर निर्धारित दर से लगभग डेढ़ गुना शुल्क देकर। दूसरा, अधिक सामान को ब्रेक वैन में बुक कराकर भेजा जा सकता है।

नियम तोड़ने पर लगेगा भारी जुर्माना

अगर कोई यात्री बिना बुकिंग के तय सीमा से अधिक सामान लेकर यात्रा करता पकड़ा गया, तो उससे सामान शुल्क के साथ-साथ छह गुना तक जुर्माना भी वसूला जा सकता है।

सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने की पहल

रेलवे का कहना है कि इस कदम से कोचों के अंदर रास्ते साफ रहेंगे, यात्रियों को बैठने और चलने में होने वाली परेशानी कम होगी और डिब्बों को गोदाम की तरह इस्तेमाल करने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा सुविधा को बेहतर बनाना है।

Also Read: पश्चिमी विक्षोभ से झारखंड में बढ़ी ठंड, घना कोहरा और शीतलहर की चेतावनी

Leave a Comment