ऑपरेशन NARCOS के तहत आरपीएफ रांची की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा बरामद

By Neha

Published On:

Date:

ऑपरेशन NARCOS के तहत आरपीएफ रांची की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 14 किलो गांजा बरामद

रांची: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रांची ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन NARCOS के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम ने रांची रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक ट्रेन से 14 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने सघन जांच चलाई

मिली जानकारी के अनुसार 17 दिसंबर को रांची रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या एक पर खड़ी ट्रेन संख्या 15027 के कोच एस-3 की सघन जांच की गई। जांच के दौरान तीन बैग संदिग्ध हालत में पाए गए, जिनके पास दो पुरुष और एक महिला बैठे हुए थे।

आरपीएफ टीम ने तीनों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने बैग अपने होने की बात तो स्वीकार की, लेकिन उनमें रखे सामान को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। कड़ी पूछताछ के बाद आखिरकार उनमें से एक ने बैग में गांजा होने की बात कबूल कर ली।

तीन बैग में गांजा बरामद

इसके बाद तीनों संदिग्धों को उनके बैग के साथ तुरंत प्लेटफॉर्म पर उतार लिया गया और ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। प्लेटफॉर्म पर दोबारा पूछताछ के दौरान तीनों ने अपने बैग में मादक पदार्थ गांजा होने की पुष्टि की, जिसके बाद आरपीएफ ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Also Read: ट्रेन में ज्यादा सामान ले जाना पड़ेगा भारी, रेलवे के सख्त पालन

Leave a Comment