Ranchi: शीतलहर और लगातार गिरते तापमान के बीच राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में घना कोहरा जनजीवन पर गहरा असर डाल रहा है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह दृश्यता बेहद कम रहने के कारण उड़ान सेवाएं बाधित हुईं। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने कई फ्लाइटें रद्द कर दी हैं, जबकि कुछ उड़ानें निर्धारित समय से काफी देर से संचालित की जा रही हैं।
राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। ठंड और कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है। रांची एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, सुबह के समय रनवे पर दृश्यता निर्धारित सीमाओं से नीचे चली गई, जिससे उड़ानों का समय प्रभावित होना पड़ा।
रद्द की गई उड़ानें
घने कोहरे के चलते निम्नलिखित उड़ान सेवाएं रद्द कर दी गईं—
- इंडिगो 6E 7674 / 7235 (कोलकाता – रांची – कोलकाता)
- इंडिगो 6E 7561 / 7562 (कोलकाता – रांची – कोलकाता)
- एयर इंडिया एक्सप्रेस IX 1046 / 1047 (दिल्ली – रांची – दिल्ली)
देरी से पहुंचीं और रवाना होंगी उड़ानें
कम दृश्यता के कारण कई फ्लाइटों के आगमन और प्रस्थान में देरी हुई—
- इंडिगो 6E 7561 (कोलकाता – रांची): निर्धारित आगमन 07:10 बजे, वास्तविक आगमन 08:45 बजे
- इंडिगो 6E 7562 (रांची – कोलकाता): निर्धारित प्रस्थान 07:30 बजे, नया समय 09:15 बजे
- इंडिगो 6E 6484 (पुणे – रांची): निर्धारित आगमन 08:25 बजे, अनुमानित आगमन 09:00 बजे
- इंडिगो 6E 6799 (रांची – बेंगलुरु): निर्धारित प्रस्थान 08:55 बजे, नया समय 10:00 बजे
मौसम सुधरने के बाद सामान्य होंगी सेवाएं
एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि जैसे ही मौसम की स्थिति बेहतर होगी और दृश्यता सामान्य स्तर पर पहुंचेगी, उड़ान सेवाएं बहाल हो जाएंगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे फ्लाइट स्टेटस की जानकारी एयरलाइन से सत्यापित कर ही एयरपोर्ट पहुंचे।
Also Read: Breaking: गोविंदपुर में फायरिंग, कारोबारी के बेटे को मारी गोली






