अमन साहू से जुड़े राहुल दुबे गैंग में खींचतान, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राहुल सिंह को बाहर करने का ऐलान

By Shreya

Published On:

Date:

अमन साहू से जुड़े राहुल दुबे गैंग में खींचतान, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राहुल सिंह को बाहर करने का ऐलान

Ranchi: अपराध जगत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अमन साहू से जुड़े राहुल दुबे गैंग की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया गया है, जिसमें गैंग के सदस्य आकाश रॉय उर्फ मोनू ने सदस्य राहुल सिंह को गैंग से बाहर करने का दावा किया है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर आकाश मोनू ने अपने नाम से पोस्ट जारी करते हुए लिखा है कि राहुल सिंह अब अमन साहू–राहुल दुबे गैंग का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि पोस्ट में यह साफ नहीं बताया गया है कि राहुल सिंह को गैंग से बाहर क्यों किया गया।

अमन साहू गिरोह झारखंड में रंगदारी, धमकी और कई आपराधिक घटनाओं के लिए पहले से ही सुर्खियों में रहा है। वहीं, गैंग के भीतर सार्वजनिक रूप से यह टूट और आरोप-प्रतारोप का दौर सुरक्षा एजेंसियों के लिए नई चुनौती बन सकता है।

Also Read: 204 किलो गांजा तस्करी मामले में दो आरोपियों को 12-12 साल की कठोर कैद, भारी जुर्माना भी लगाया

Leave a Comment