धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तृत बैठक आयोजित, प्रदेश सह-प्रभारी सहित कई वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित

By Shreya

Published On:

Date:

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तृत बैठक आयोजित, प्रदेश सह-प्रभारी सहित कई वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित

Dhanbad: धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बुधवार, 25 दिसंबर 2025 को जिला स्तरीय एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की। इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, नगर एवं प्रखंड स्तर के मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए।

बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो तथा धनबाद जिला के पर्यवेक्षक अशोक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह बैठक प्रदेश सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी के दायित्व संभालने के बाद धनबाद जिले का उनका पहला संगठनात्मक दौरा था।

बैठक का प्रमुख उद्देश्य जिले में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना तथा आगामी 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करना रहा। कार्य प्रगति रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया कि 28 दिसंबर को जिला स्तर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही सभी पंचायतों और वार्डों में कांग्रेस का झंडा फहराने तथा पंचायत एवं वार्ड कमेटी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के आवासों पर कांग्रेस का झंडा लगाए जाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित करने की भी योजना बनाई गई।

बैठक में पार्टी के महत्वपूर्ण संगठनात्मक अभियान “संगठन सृजन” के अंतर्गत चल रही बी.एल.ए-2 (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष बजेंद्र प्रसाद सिंह, सुल्तान अहमद, प्रदेश प्रवक्ता शांतनु मिश्रा, प्रदेश महासचिव मदन महतो, रविंद्र वर्मा, रामगोपाल भुवानिया, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, मनोज यादव, दुर्गा दास तथा एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

नगर एवं प्रखंड कांग्रेस अध्यक्षों में धनबाद नगर अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र पासवान, केंदुआ–करकेंद नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव, झरिया प्रखंड अध्यक्ष भगवान दास, झरिया नगर अध्यक्ष श्याम कुमार साहू, सिंदरी नगर अध्यक्ष अजय कुमार, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष इंदु अंसारी, निरसा प्रखंड अध्यक्ष डी.एन. यादव, टुंडी प्रखंड अध्यक्ष आनंद मोदक, पूर्वी टुंडी प्रखंड अध्यक्ष योगेश रजक, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो तथा कतरास नगर अध्यक्ष रंजीत पांडे उपस्थित रहे।

इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के बीके सिंह, सीता राणा, मनोज हाड़ी, शशि भूषण, जहिर अंसारी, लक्ष्मण तिवारी, कयूम खान, बिल्किस खानम, माला झा, हरेंद्र शाही, जितेश सिंह, आशीष सिन्हा, कालीचरण यादव, राजेश्वर सिंह यादव, शाहिद कमर, सरफराज आलम, तबरेज खान, मंटू दास, अहमद रिजवी, छोटू सिंह, प्रीतम रवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।

Also Read: क्रिसमस पर अभिनेत्री शिवानी शर्मा ने फैन्स को दीं शुभकामनाएं, प्यार और शांति का दिया संदेश

Leave a Comment