Dhanbad: तुलसी दिवस के अवसर पर 25 दिसंबर को श्रीराम सेना एवं अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर निःशुल्क तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और तुलसी पौधे प्राप्त किए।
इस मौके पर श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व समाजसेवी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि हिंदू परंपराओं में विधि-विधान से तुलसी पूजन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार तुलसी में माता लक्ष्मी का वास होता है और लक्ष्मी सुख-समृद्धि की देवी हैं। उन्होंने कहा कि तुलसी का पूजन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता का अंत होता है।
उदय प्रताप सिंह ने आयुर्वेद में तुलसी के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि तुलसी को औषधीय पौधा माना गया है, जिसका सेवन विभिन्न बीमारियों में अत्यंत लाभकारी होता है। उन्होंने सभी हिंदू भाई-बहनों से तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर विधि-विधान से तुलसी की पूजा करने की अपील की।
तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम में श्रीराम सेना के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, यूथ फोर्स धनबाद के अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा, महासचिव शंकर पांडे, वरीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा, महामंत्री चीकू कुमार, संगठन महामंत्री शुभम शर्मा, भाजपा ग्रामीण के जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, जिला मंत्री प्रकाश बावरी, जय धरती मां फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद, रंजीत कुमार, मानव मानवाधिकार प्रोटेक्शन के प्रदेश प्रभारी सुदिस्ट कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री संगीत सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश यादव, प्रदीप सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, अजय पांडे, अविनाश सिंह सहित कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसके अलावा सखिअम फाउंडेशन की अध्यक्ष भारती दुबे, रीना श्रीवास्तव, पंख एक नई दिशा की अध्यक्ष पिंकी गुप्ता, संजय सिंह समेत श्रीराम सेना व अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
Also Read: धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तृत बैठक आयोजित, प्रदेश सह-प्रभारी सहित कई वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित






