एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रांची में श्रवण जालान के घर और ऑफिस पर ताबड़तोड़ रेड

By Neha

Updated On:

Date:

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रांची में श्रवण जालान के घर और ऑफिस पर ताबड़तोड़ रेड

रांची: झारखंड में एसीबी एक बार फिर सक्रिय हो गई है। सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रसिद्ध कारोबारी श्रवण जालान के घर, दफ्तर और उनसे जुड़े कई अन्य स्थानों पर छापेमारी की। टीम ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित रानी सती प्लाई एंड डेकोर नामक उनके प्रतिष्ठान पर भी रेड डाली।

IAS विनय चौबे से जुड़े शराब घोटाला मामला

यह छापेमारी IAS विनय चौबे से जुड़े शराब घोटाला मामले के सिलसिले में की गई है। एसीबी को ऐसी जानकारी मिली है कि विनय चौबे ने अपनी अवैध कमाई का एक बड़ा हिस्सा श्रवण जालान के जरिए अलग-अलग स्थानों पर निवेश किया था। इसी कड़ी को खंगालने के लिए एजेंसी ने उनके ठिकानों पर रेड की है।

बिहार के लखीसराय में भी छापेमारी

इससे एक दिन पहले, रविवार को, एसीबी ने विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। साथ ही एजेंसी ने विनय चौबे के करीबी माने जाने वाले विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में बिहार के लखीसराय में भी छापेमारी की थी।

Also Read: रांची के बार-रेस्तरां में नियमों की धज्जियाँ, देर रात तक चल रहा संचालन

Leave a Comment