महंगी वाहनों में फर्जी बोर्ड लगा कर बेखौफ घूम रहे अपराधी

By Neha

Updated On:

Date:

महंगी वाहनों में फर्जी बोर्ड लगा कर बेखौफ घूम रहे अपराधी

रामगढ़: झारखंड में दिनों दिन अपराधी घटनाएं देखने को मिलती है। चोरी, डकैती , हत्या जैसी घटनाएं हर रोज हो रही है । वही एक ताजा मामला झारखंड के रामगढ़ का सामने आया है। जहां अपराधी बेखौफ गाड़ी ने फर्जी बोर्ड लगाकर घूम रहे हैं। अपराधी पुलिस , न्यायालय , प्रशासन का फर्जी बोर्ड वाहन पर लगाकर चलते हैं।

पुलिस ने किया खुलासा

इसका खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने कोर्ट में हंगामा करने वाले कुख्यात शूटर रियाज अंसारी कुमार शिवेंद्र सहित अन्य की गाड़ियों को जप्त किया। अपराधी बीच रास्ते में पड़े न जाए इसीलिए उन्होंने अपने वहां पर फर्जी बोर्ड लगाया पुलिस जांच में यह भी पता चला कि अपराधी अपने गाड़ियों में एक दूसरे से बात करने के लिए फोन का इस्तेमाल कम और वॉकी टॉकी का उपयोग ज्यादा करते हैं। पुलिस को अपराधियों की गाड़ियों से महंगी वॉकी-टॉकी और फर्जी नंबर प्लेट मिले हैं।

क्या है पूरा मामल

रामगढ़ सिविल कोर्ट परिसर में सोमवार को गैंगस्टर रियाज अंसारी और शिवेंद्र शर्मा के समर्थक आपस में भिड़ गए थे दोनों गुटों के भी जमकर धक्का मुक्की और मारपीट हुई। इसके बाद रामगढ़ पुलिस नेटवर्क कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल 21 आरोपी को गिरफ्तार किया था कोर्ट में मारपीट होने के बाद अपराधी भाग न जाए इसीलिए पुलिस ने सभी रास्तों को जाम कर दिया था साथ ही उनकी गाड़ियों को विकसित कर लिया था। इस बीच पुलिस को गाड़ियों से फर्जी बोर्ड और महंगी वॉकी टॉकी मिला।

Also Read : बिना पर्चे कफ सिरप बिक्री पर रोक, झारखंड हाई कोर्ट का सख्त निर्देश

Leave a Comment