दिनदहाड़े 1.30 लाख की छिनतई, बाइक सवार अपराधी फरार

By Neha

Updated On:

Date:

दिनदहाड़े 1.30 लाख की छिनतई, बाइक सवार अपराधी फरार

रांची :  रांची केलालपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई। बाइक पर सवार दो अपराधियों ने एक व्यक्ति से 1.30 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित फिलोमोन बा, जो कोकर के पाहन टोली का निवासी है, बैंक ऑफ इंडिया कोकर शाखा से पैसे निकालकर टोटो से अपने घर लौट रहा था।

उड़ा ले गए हाथ से पैसे का थैला 

जैसे ही टोटो लालपुर थाना के पास पहुंचा, उसी समय पीछे से आए दो बाइक सवार अपराधियों ने टोटो को ओवरटेक किया और कुछ ही सेकंड में फिलोमोन के हाथ से पैसों से भरा थैला झपट्टा मारकर ले गए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित और टोटो के आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए और आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाके से तेजी से भाग निकले।

जाँच में जुटी पुलिस 

घटना की जानकारी मिलते ही लालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूरी घटना का विवरण लिया। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का मानना है कि अपराधी बैंक से ही पीड़ित का पीछा कर रहे थे और मौके देखकर लूट को अंजाम दिया।

Also Read : छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर भड़के छात्र, AJSU के नेतृत्व में राजभवन मार्च

Leave a Comment