खलारी में सनसनी: प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद की ली जान

By Neha

Published On:

Date:

खलारी में सनसनी: प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद की ली जान

खलारी: जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मार दी और इसके बाद घर जाकर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है। घटना खलारी के केडीएह ग्राउंड के पास की बताई जा रही है।

केडीएह ग्राउंड के पास प्रेमिका पर चलाई गोली

मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने सुबह केडीएह ग्राउंड के नजदीक अपनी प्रेमिका को रोका। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। बातचीत के तुरंत बाद युवक ने युवती पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना से पहले वीडियो बनाने की चर्चा

स्थानीय सूत्रों और पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती को गोली मारने के बाद युवक ने एक वीडियो भी बनाया था। यह वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घर जाकर युवक ने की आत्महत्या

प्रेमिका को गोली मारने के बाद युवक मौके से फरार हो गया और सीधे अपने घर पहुंचा। वहां उसने खुद को भी गोली मार ली। गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Also Read: झारखंड में हाथियों का आतंक: 18 ट्रेनें रद्द, एनएच-33 पर यातायात ठप

Leave a Comment