दिल्ली–पटना स्पाइसजेट फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, पटना एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

By Neha

Published On:

Date:

दिल्ली–पटना स्पाइसजेट फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, पटना एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

दिल्ली: दिल्ली से पटना आने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने से हवाई अड्डा प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी मच गई। यह धमकी स्पाइसजेट की दिल्ली स्थित आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई थी, जिसमें सिर्फ इतना लिखा था कि दिल्ली से पटना जा रही एक फ्लाइट में बम रखा गया है। हालांकि मेल में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किस विमान को निशाना बनाया गया है।

ईमेल मिलते ही एयरपोर्ट और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

धमकी भरा ईमेल मिलते ही एयरलाइन प्रबंधन ने तुरंत पटना एयरपोर्ट प्रशासन को इसकी सूचना दी। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) को भी अलर्ट कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता, सीआईएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सक्रिय किया गया।

एयरपोर्ट परिसर और विमानों की सघन जांच

सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संदिग्ध विमानों और पूरे एयरपोर्ट परिसर की गहन तलाशी ली गई। जांच अभियान काफी देर तक चला, लेकिन इस दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला।

जांच के बाद स्थिति सामान्य

तलाशी पूरी होने और किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री न मिलने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली और स्थिति को सामान्य घोषित कर दिया गया। इसके बाद एयरपोर्ट पर परिचालन भी सामान्य रूप से जारी रहा।

अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज

इस पूरे मामले में स्पाइसजेट के कर्मचारी शाहनवाज बख्त के लिखित आवेदन पर पटना एयरपोर्ट थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर के अनुसार धमकी Bhulijanm856@gmail.com नामक ईमेल आईडी से भेजी गई थी।

पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटी

केस दर्ज होते ही पुलिस और साइबर सेल सक्रिय हो गई है। धमकी भेजने वाले की पहचान के लिए ईमेल के आईपी एड्रेस का पता लगाया जा रहा है और जीमेल से संबंधित तकनीकी जानकारियां मांगी गई हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह किसी शरारती तत्व की हरकत लग रही है, लेकिन सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

Also Read: उत्तर भारत की बर्फबारी का असर: झारखंड में बढ़ी ठंड, 12 जिलों में शीतलहरी का अलर्ट

Leave a Comment

Related News