देहरादून में शिक्षक की शर्मनाक हरकतें उजागर, बाल आयोग और पुलिस की सख्ती शुरू

By Shreya

Published On:

देहरादून में शिक्षक की शर्मनाक हरकतें उजागर, बाल आयोग और पुलिस की सख्ती शुरू

Dehradun: उत्तराखंड के दो जिलों से शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं का यौन शोषण और अश्लील हरकतों के दो गंभीर मामले सामने आए हैं। देहरादून के सहसपुर क्षेत्र के एक निजी स्कूल और चमोली के सरकारी स्कूल में हुई घटनाओं ने गुरु-शिष्य परंपरा को शर्मसार कर दिया है। दोनों मामलों में बाल आयोग और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

निजी स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं से अश्लील हरकतों का आरोप

सहसपुर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली नौवीं और दसवीं की छात्राओं ने उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग को पत्र भेजकर स्कूल के एक शिक्षक पर कई बार निजी अंगों को गलत नीयत से छूने और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। छात्राओं के अनुसार विरोध करने पर आरोपी शिक्षक ने फेल करने की धमकी भी दी।

छात्राओं का कहना है कि उन्होंने इस शर्मनाक हरकत की शिकायत स्कूल प्रिंसिपल और महिला शिक्षिका से की, लेकिन उल्टा उन्हें ही चुप रहने के लिए धमकाया गया। स्टाफ पर भी आरोपी शिक्षक को बचाने का आरोप लगाया गया है। छात्राओं ने लिखा कि डर के कारण वे अपना नाम उजागर नहीं कर सकतीं।

बाल आयोग के सचिव एस.के. बरनवाल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल और आरोपी शिक्षक को तलब किया गया है। साथ ही सीईओ को जांच कमेटी गठित करने और पुलिस को मामले की जांच शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read: एलपीजी कीमतों में बदलाव: कॉमर्शियल सिलेंडर 10 रुपये सस्ता, घरेलू सिलेंडर के दाम जस के तस

Leave a Comment