हैकर्स का नया टारगेट: सीसीटीवी फुटेज से चल रहा सॉफ्ट पोर्न रैकेट

By Neha

Updated On:

हैकर्स का नया टारगेट: सीसीटीवी फुटेज से चल रहा सॉफ्ट पोर्न रैकेट

केरल: आजकल हम जहां भी जाते हैं, लगभग हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे होते हैं ।आप थिएटर में फिल्म देखने जाते हैं। थिएटर के भीतर सीसीटीवी लगा है। आप दफ्तर में हैं, वहां भी सीसीटीवी लगा है। किसी सोसाइटी के पार्क में हैं, हॉस्टल में वहां भी सीसीटीवी है। ऐसे में तमाम जगहों पर सीसीटीवी सुरक्षा के लिए लगाये गये हैं।

सीसीटीवी सॉफ्ट पोर्न बाजार का हिस्सा बना 

क्या आपको पता है, ये सीसीटीवी सॉफ्ट पोर्न बाजार का हिस्सा बन चुके हैं। लाखों फुटेज बाजार में उपलब्ध हैं। कोई भी कुछ रुपये चुका करके उसे देख रहा है। आपने थिएटर में फिल्म देखते कई बार देखा है कि कुछ कपल फिल्म देखते-देखते एक हद तक इंटीमेट हो जाते हैं। लिफ्ट में, किसी मॉल की सीढ़ियों पर, घरों के हॉल में, हर जगह यह सब होता देखा जाता है। पर, शायद उन्हें यह पता नहीं होता कि वो जो कर रहे हैं, उसके फुटेज पॉर्न बाजार में बिकने के लिए चला जाये।

ऐसी ही एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसके मुताबिक, केरल के तीन थिएटर के अंदर के फुटेज सॉफ्ट पॉर्न बाजार में बिक रहे हैं। थिएटर्स के अंदर फिल्म चलते वक्त जो कपल इंटिमेट होने लग गए थे, उनकी फुटेज बाजार में बिक रहे हैं।

टेलिग्राम पर ऐसे हजारों चैनल्स बने हुए है

रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मैसेजिंग ऐप टेलिग्राम पर ऐसे हजारों चैनल्स बने हुए हैं, जिन पर कुछ हजार देकर कोई भी सदस्य बन सकता है और सॉफ्ट पोर्न देख सकता है। चैनल्स के नाम थिएटर सीसीटीवी, होम सीसीटीवी, हॉस्टल सीसीटीवी, ऑफिस सीसीटीवी जैसे हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म गीथा, जिसके 17000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। वहां भी थिएटर और कार्यालय के सैंकड़ों सीसीटीवी फुटेज सॉफ्ट पोर्न की तरह उपलब्ध हैं। इसी तरह इंस्टाग्राम के एक प्रोफाइल में भी इस तरह का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध पाया गया है।

Also Read: जहरीली गैस से दो की मौत, 1000 से अधिक लोगों को घर खाली करने का निर्देश

Leave a Comment