नक्सलियों ने तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखी चिट्ठी, कहा—‘हम सब एक साथ हथियार डाल देंगे’

By Shreya

Published On:

Date:

नक्सलियों ने तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखी चिट्ठी, कहा—‘हम सब एक साथ हथियार डाल देंगे’

देशभर में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे बड़े और निर्णायक अभियान के बीच एक अहम और चौंकाने वाला पत्र सामने आया है। नक्सलियों की MMC स्पेशल जोनल कमेटी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं को एक औपचारिक चिट्ठी भेजी है। इस पत्र में नक्सलियों ने सामूहिक सरेंडर करने की इच्छा व्यक्त की है।

दो वरिष्ठ नक्सलियों के सरेंडर से मिली प्रेरणा

नक्सलियों ने अपने पत्र में कहा है कि वे अपने दो वरिष्ठ साथियों—महाराष्ट्र में आत्मसमर्पण कर चुके भूपति और छत्तीसगढ़ में सरेंडर कर चुके सतीश—के रास्ते पर चलते हुए अब एक साथ हथियार डालना चाहते हैं। MMC जोन के सभी नक्सली इस सामूहिक आत्मसमर्पण में शामिल होंगे।

2026 तक की डेडलाइन मांगी, सुरक्षा बलों की कार्रवाई रोकने का अनुरोध

अपने पत्र में नक्सलियों ने तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से 15 फरवरी 2026 तक का समय मांगा है। उन्होंने कहा है कि इस अवधि के दौरान वे आपस में बातचीत कर अंतिम निर्णय लेना चाहते हैं। नक्सलियों ने यह भी अनुरोध किया है कि इस डेडलाइन तक सुरक्षा बल उनके खिलाफ कोई बड़ा ऑपरेशन न चलाएं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ दिनों के लिए न्यूज़ नेटवर्क बंद करने का भी अनुरोध किया है ताकि उनकी बातचीत गुप्त रह सके।

इस साल नहीं मनाएंगे PLGA सप्ताह

नक्सलियों ने भरोसा दिलाया है कि वे अपना सालाना PLGA (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) सप्ताह इस बार नहीं मनाएंगे। साथ ही सुरक्षा बलों से भी आग्रह किया है कि इस अवधि के दौरान बड़े अभियान रोक दिए जाएं। उन्होंने पत्र में यह भी कहा है कि वे जल्द ही एक और चिट्ठी भेजकर मास सरेंडर की तारीख की घोषणा करेंगे।

नक्सलियों ने तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखी चिट्ठी, कहा—‘हम सब एक साथ हथियार डाल देंगे’

Also Read: अयोध्या में 25 नवंबर को फहराए जाएगा भगवा विजय ध्वज, ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे पीएम मोदी

Leave a Comment

Related News