अमरीका: अमेरिका के मोंटाना राज्य का लिब्बी शहर गंभीर बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ से शहर की हालत बिगड़ गई है। नदी में इतनी उफान थी कि नदी पुल को तोड़ते हुए बहा ले गया।
तेज मौसम प्रणाली बनी भारी बारिश की वजह
उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में अचानक आई तेज मौसमीय गतिविधि के कारण भारी बारिश हुई, जिसका सबसे ज्यादा असर मोंटाना के लिंकन काउंटी और आसपास के इलाकों में देखने को मिला। लगातार बारिश के चलते नदियां उफान पर आ गईं और कई इलाके जलमग्न हो गए।
सड़कें बंद, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
बाढ़ की वजह से कई प्रमुख सड़कें बंद करनी पड़ीं। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने लिंकन काउंटी और आसपास के क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
कई पुल क्षतिग्रस्त या पूरी तरह ध्वस्त
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, लिंकन काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने बताया कि तेज बारिश और बाढ़ के कारण पूरे काउंटी में करीब पांच पुल टूट गए हैं या गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। आपातकालीन टीमें मौके पर हालात का आकलन कर रही हैं और मदद पहुंचाने में जुटी हुई हैं।
पीने के पानी को लेकर चेतावनी जारी
बाढ़ के बाद पीने के पानी में गंदगी और कीटाणुओं के मिलने का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए लिंकन काउंटी स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी है। अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ के कारण सप्लाई का पानी भी काफी दूषित हो गया है।
लिब्बी में आपातकाल घोषित
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्ट ने 11 दिसंबर को ही लिब्बी में बाढ़ की आपातकालीन स्थिति घोषित कर दी। आदेश में कहा गया है कि उत्तर-पश्चिमी मोंटाना के कई इलाकों में भारी बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
सीडीसी की सलाह
सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, जब पानी में बीमारी फैलाने वाले कीटाणुओं की आशंका हो, तब पानी उबालकर पीने की सलाह दी जाती है। सीडीसी ने कहा कि अगर स्थानीय प्रशासन ऐसी चेतावनी जारी करे, तो लोगों को या तो बोतलबंद पानी का इस्तेमाल करना चाहिए या नल के पानी को अच्छी तरह उबालकर ही पीना चाहिए।
Also Read: सरना धर्म कोड की मांग पर आंदोलन तेज, 17 फरवरी को दिल्ली कूच












