बैंगलोर : IIM बैंगलोर ने SWAYAM प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर PR, सेल्स और एडवर्टाइजिंग के फ्री ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किए हैं। ये कोर्स खास तौर पर उन छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए फायदेमंद हैं, जो मार्केटिंग और कम्युनिकेशन में करियर बनाना चाहते हैं। कोर्स पूरी तरह मुफ्त हैं और सफलतापूर्वक पूरा करने पर सर्टिफिकेट भी मिलेगा।
12 जनवरी 2026 से शुरू होंगे कोर्स
दोनों कोर्स 12 जनवरी 2026 से शुरू होंगे, जबकि रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार SWAYAM की आधिकारिक वेबसाइट swayam.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। IIM बैंगलोर इस प्लेटफॉर्म पर पहले से 60 से भी अधिक कोर्स उपलब्ध करा रहा है।
10 हफ्तों का होगा कोर्स
एडवर्टाइजिंग और सेल्स कोर्स को डॉ. भारती सिंह पढ़ाएंगी, जो मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। यह कोर्स 10 हफ्तों का है और इसकी अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2026 है। वहीं, एडवर्टाइजिंग और Public Relations कोर्स अमिटी यूनिवर्सिटी मध्य प्रदेश की मीडिया स्टडीज विभाग प्रमुख और एसोसिएट प्रोफेसर द्वारा संचालित किया जाएगा। यह कोर्स 8 हफ्तों में पूरा होगा।
सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए छात्रों को दो शर्तें पूरी करनी होंगी
असाइनमेंट में 25 में से कम से कम 10 अंक हासिल करना होगा । फाइनल परीक्षा में 75 में से कम से कम 30 अंक लाना होगा । दोनों मानदंड पूरे होने पर ही कोर्स का प्रमाणपत्र मिलेगा। मार्केटिंग, एडवरटाइजिंग और पब्लिक रिलेशंस में करियर बनाने की सोच रहे छात्रों व प्रोफेशनल्स के लिए यह एक बेहतरीन मौका है।












